To read the review in English, please click here.
फ़िल्म समीक्षा : खोसला का घोंसला
वाह! क्या फ़िल्म है... एकदम ज़बरदस्त। देखकर मज़ा आ गया। हालाँकि इसमें कोई बड़ा नाम नहीं है, लेकिन फिर भी पिक्चर धांसू बन पड़ी है। शुरुआत में मैं इस फ़िल्म के बारे में ज़रा शंकित था, क्योंकि रिलीज़ होने से पहले इसका ज़्यादा प्रचार वगैरह नहीं किया गया था। लेकिन फ़िल्म का ट्रीटमेंट ज़बरदस्त है। जिस तरह निर्देशद ने एक गम्भीर विषय को हास्यपूर्ण बनाकर कथानक में पिरोया है, उससे यह फ़िल्म बहुत मज़ेदार हो गई है।
अनुपम खैर ने खोसला का क़िरदार बहुत ही शानदार तरीक़े से निभाया है। यह कहानी है एक मध्यवर्गीय आदमी के एक सपने की - अपना घर बनवाने का सपना और साथ ही उस रोड़े की, जो उसके इस सपने और उसके बीच आकर अटक जाता है। बोमन ईरानी ने नाटकीयता से भरे अपने नकारात्मक क़िरदार को बख़ूबी पेश कर फ़िल्म में जान फूँक दी है। मेरे हिसाब से यह उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ अभिनय है। खुराना (बोमन) खोसला (अनुपम खैर) की ज़मीन पर कब्ज़ा कर लेता है और लौटाने के एवज़ में पन्द्रह लाख रु. मांगता है। खोसला और उसके बेटों की ज़मीन वापस पाने की पुरज़ोर कोशिश कई हास्यास्पद परिस्थितियाँ पैदा करती हैं, जिन्हें देखकर आप हँसे बिना नहीं रह सकते।
इस फ़िल्म को देखते समय हर मध्यवर्गीय इंसान इससे जुड़ाव महसूस करेगा। सभी अभिनेताओं ने बढ़िया अदाकारी की है। अगर आप कुछ अलग और मज़ेदार देखना चाहते हैं, तो इस पिक्चर को ज़रूर देखें। फ़िल्म में हँसी पैदा करने की कोई नक़ली या कृत्रिम कोशिश नहीं की गई है, बल्कि परिस्थितियों का हास्यपूर्ण चित्रांकन इस फ़िल्म को एक बेहतरीन कॉमेडी बनाता है। मैं इस फ़िल्म को दस में से पूरे दस दूंगा।
टैग: Bollywood, Hindi Films, Hindi Movies, Hindi, हिन्दी
6 comments:
This is really very good Hindi Film. I want to add that Ranbeer Shauri and Vinay have acted well too. Though Tara Sharma was a bit irritating. But Naveen Nischal was good. Also the songs and music of the movie is good enough. Unlike other Hindi movies, songs don't stop the flow of the film and help the story to move ahead.
- Rajat
Acting by everyone is so good that it is really difficult to rate them. Though I believe that Boman Irani is too good. Probably his best act till now.
लगता है कि देखनी पड़ेगी
हास्य प्रधान को मै कभी नही छोडता हूं और जब तरीफ हो रही हो तो कभी नही छोडूगां। समय मिलने पर फिल्म अवश्य देखूगां।
Hi,
Nice blog!
Why don’t you consider writing about some of the new “India 2.0” sites that are creating a little buzz as well?
Eg: www.ilaaka.com
www.onyomo.com
Thanks!
Rajeev
Nice review
Post a Comment