चिट्ठाकार बन्धुओं, परीक्षाओं के चलते मैं काफ़ी दिनों से चिट्ठाकारी से दूर हूँ। हाल में देखा तो पाया कि डिजिट के फ़रवरी अंक में हिन्दीब्लॉग्स.कॉम का उल्लेख किया गया है। दरअसल फ़रवरी में डिजिट के साथ ब्लॉगिंग विषय पर आई बुकलेट Fast Track to Blogging में हिन्दीब्लॉग्स.कॉम के बारे में लिखा गया है –
Hindi Blogs (http://www.HindiBlogs.com) is a free Hindi blog aggregator and is a great place to get into whole Hindi blog movement........
हिन्दीब्लॉग्स.कॉम का नाम देसीपंडित के नाम के साथ देखकर भी बहुत खुश का अनुभव हुआ। डिजिट का यह काम सराहनीय है। उम्मीद है कि इसी तरह ज़्यादा-से-ज़्यादा पत्र-पत्रिकाएँ समय-समय में हिन्दी चिट्ठा जगत् पर सामग्री छापकर इसके प्रसार में सहयोग देंगी।
13 comments:
congrats man!!! wish you all the best with your endevour.
-- parag
बहुत बधाई.
बहुत अच्छी खबर सुनाई प्रतीक भाई, बधाई। क्या इस खबर वाले डिजिट के पन्ने को स्कैन करके ब्लॉग पर डाल सकते हैं।
प्रतीक भाई, मज़ा आ गया ख़बर सुन के. बधाई!!!
अरे वाह!
बहुत बहुत बधाई।
हिन्दी ब्लॉग्स डाट काम का नाम "डिजिट" पत्रिका पर आना, हिन्दी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। तुम्हारे इम्तिहान हो गए होंगे, अब जुट जाओ, इसको और बेहतर करो। कुछ सुझाव दिए थे, बाकी के लिए अलग से इमेल करो।
प्रतीक,
यह खबर मैं अपने चिट्ठे पर पहले ही दे चुका हूँ.
बहरहाल, बधाई!
हमारे लिए यह खबर नई नहीं थी, मगर बधाई के हकदार तो आप हैं ही. :)
हमारी बधाई स्वीकारे, भविष्य के लिए शुभकामनाएं.
congrats!
blogger now has an inbuilt hindi transliteration :)
इस खबर के लिये धन्यवाद प्रतीक.हिन्दी के सभी चिट्ठाकारों बधाई के पात्र हैं
बहुत -२ बधाई , वैसे इतने दिनो से तुम्हारी कमी खल बहुत रही थी .
बधाई
FYI, Hindi is NOT the national language of India. Please stop spamming marathi blogs with that BIMARU language and go to Up/Bihar and speak with ur language. Please dont polute other states with ur language.
Congrats dear for this blogs
Navalkishor soni Baran
Post a Comment