Tuesday, April 03, 2007

6 Tips to Optimum Fitness & Health

To read this article in English, please click here.

पिएँ खूब सारा पानी: हर रोज़ कम-से-कम आठ ग्लास पानी पिएँ। पानी आपको जोड़ों की परेशानियों से दूर रखता है, आपके शरीर की अन्दरूनी गन्दगी को साफ़ करता है और साथ ही आपकी त्वचा में ग़ज़ब की चमक लाता है। तो स्किनकेयर उत्पादों को उठाकर फैंक दीजिए और इस बेहतरीन फ़ॉर्मूले को इस्तेमाल करके देखिए।

दिन की शुरुआत करें नाश्ते से: रात भर की नींद के बाद एक बढ़िया नाश्ता आपके "खाली हो चुके टैंक" को ऊर्जा से भर देता है। इसलिए रोज़ाना सुबह-सुबह नाश्ता करें और दिन भर ऊर्जा से लबरेज़ रहें। हाँ, इतना ज़रूर याद रखें कि आपका नाश्ता प्रोटीन युक्त हो और उसमें वसा कम हो।

करें योग भगाएँ रोग: मैं हर दिन योग करता हूँ और मेरे ख़्याल से सभी को नियमित तौर पर योग करना चाहिए। योग में सभी तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं को ठीक करने की ताक़त है। आसन शरीर को लचीला बनाते हैं और रोगों को दूर करते हैं। वैज्ञानिक शोध के मुताबिक़ योग के ज़रिए वज़न भी कम किया जा सकता है! लेकिन याद रखें, योग का मतलब सिर्फ़ तरह-तरह के आसन करना ही नहीं है। योग से पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्राणायाम और ध्यान करना भी ज़रूरी है।

न खाएँ ठूँस-ठूँस कर: अरे, कहीं आप भी तो उन लोगों में शुमार नहीं हैं जो अपने पेट को 'जंक फ़ूड' से ठूँस-ठूँस कर भर लेते हैं। अगर ऐसा है तो फ़ौरन इस आदत को छोड़ दीजिए। यह ख़राब आदत आपके ऊर्जा-स्तर को कम कर देती है। साथ ही आपकी तोंद आपकी ख़ूबसूरती में दाग़ लगा देती है। तली हुई मसालेदार चीज़ें खाने की बजाय फल, सब्ज़ियाँ और अनाज खाएँ। ये चीज़ें आपको ऊर्जा के लिए कार्बोहाइड्रेट देंगी और साथ ही वाइटामिन, खनिज और रुक्षांश (फ़ाइबर) जैसे दूसरे अहम पोषक-तत्व भी।

व्यायाम का करिश्मा: यक़ीन मानिए, कसरत करना वाक़ई मज़ेदार है। कसरत करने से आप ज़्यादा ख़ूबसूरत और मोहक लगेंगे। आपको दूसरे लड़के/लड़कियाँ सेक्सी कह कर पुकारेंगे। क्या व्यायाम शुरु करने के लिए इतना सब काफ़ी नहीं है? 'वॉर्म अप' से वर्जिश की शुरुआत करें ताकि आपकी मांसपेशियाँ भली-भाँति 'स्ट्रेच' हो जाएँ। फिर लगभग दस मिनट तक जॉगिंग वगैरह कोई ऐरोबिक क्रिया करें। इसके बाद कम-से-कम आधे घण्टे तक कसरत करें। फिर गहरी साँसे भरें और थोड़ी स्ट्रेचिंग करते हुए कसरत ख़त्म करें।

सबसे ख़ास टिप: मेरा ब्लॉग पढ़ते रहें और टिप्पणी करना क़तई न भूलें। ऐसा करने से आप ज़्यादा सेहतमंद और फ़िट महसूस करेंगे। क्या सोच रहे हैं? इस ब्लॉग को बुकमार्क कीजिए और टिप्पणी दीजिए।

9 comments:

संजय बेंगाणी said...

टिप्पणी कर दी है. अब कुछ स्वस्थ महसुस कर रहा हूँ :)

Udan Tashtari said...

मेरा ब्लॉग पढ़ते रहें और टिप्पणी करना क़तई न भूलें।

---कभी नहीं भूलते. शायद इसी से एक्स्ट्रा सेहतमंद हो गया हूँ. :)

Sagar Chand Nahar said...

अरे यह क्या आपके यहाँ टिप्पणी करने मात्र से मेरा वजन कम हुआ महसूस हो रहा है। :)

mahashakti said...

अक्‍शर देखने मे आया है कि कोई भी अपने लेख के अन्‍त मे कोई ऐसी बात कह देता है कि सारी की सारी टिप्‍पड़ी उन्‍ही बातों पर आ जाती है और आपके लेख का मुख्‍य तत्‍व गौण हो जाता है।

अच्‍छी सलाह है है गौर किया जायेगा

Pankaj Bengani said...

उम्मीद है लालाजी ने गौर से पढा होगा ;-)

Anonymous said...

Hindi mein type karna hee nahin aata. Aaj pehali baar Hindi Blogs dekh raha hoon. Jansatta (Ravivar, 15 April 2007) mein ek lekh padha to jigyasa vash hindi blogs kee site par pahunch gaya. Aapne bahut khub likha hai.

Sonia said...

ido0nt know mush about hindi
but ican understan i lik eur english Articals

waz said...

I want to more knowlege about fitness and exercise in hindi.plz provide

ravi said...

mujay maza aa gaya yay sab pad kay main ab say yahi karunga.

Post a Comment

Related Posts with Thumbnails