Saturday, June 23, 2007

मुफ़्त में भेजें चिट्ठी, तस्वीरें और ग्रीटिंग कार्ड्स

इस ज़बरदस्त मुफ़्त की जुगाड़ के बारे में हमें भाई रजनीश मंगला से पता चला था। “मुफ़्त का माल किसे बुरा लगता है” की तर्ज पर यह ऑनलाइन सेवा हमें भी भा गई। इस सेवा के ज़रिए आप भारत समेत यूएसए, कनाडा, ब्रिटेन, चीन, हॉङ्गकॉङ्ग, मकाऊ (न जाने कहाँ है), सिंगापुर और फ़्रांस वगैरह कई देशों में मुफ़्त में चिट्ठी-पत्री, फ़ोटो और ग्रीटिंग्स भेज सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए देखिए इस सेवा की वेबसाइट –

फ़्री पोस्ट इट

मैं इसका इस्तेमाल करके कई बार तस्वीरें मंगा चुका हूँ। दिक़्क़त बस इतनी है कि ये एक हफ़्ते में केवल चार तस्वीरें ही एक पते पर भेजते हैं। हालाँकि इनकी वेबवाइट पर लिखा है कि ये प्रेषित सामग्री के साथ विज्ञापन भी भेज सकते हैं, लेकिन इन्होंने आजतक मेरे साथ तो ऐसा नहीं किया है। बाक़ी रिस्क आपका। तो आप भी लाभ लीजिए इस सेवा का।

7 comments:

RC Mishra said...

पिछले महीने हमने भी चार तस्वीरें घर के लिये भेजी थीं, अभी तक कुछ पता ही नही है, वैसे उन्होने ई-मेल से बताया था कि भेज दी गयी हैं।

Udan Tashtari said...

अच्छा जुगाड लग रहा है. इस्तेमाल करके देखते हैं. मिश्रा जी बात से जरा बेक अप रखने का ख्याल जिंदा हो गया, :)

mahashakti said...

प्रतीक जी ठीक प्रकार से शोध करके जानकारी प्रदान की जाये राम चन्‍द्र भाई साहब की बाते गौर करने योग्‍य है। गड़बडी होने पर आपकी ही जिम्‍मेदारी होगी। :)

ALOK PURANIK said...

चिट्ठी भेजने की बात तो ठीक है, पर स्वीकार भी हो जायेंगी, यह गारंटी भी क्या यह साइट देती है। जैसे मान लें आप प्रीति जिंटा को पत्र लिखें, और वह उसे स्वीकार करें, ऐसी गारंटी देने वाली साइट के बारे भी बतायें।
आलोक पुराणिक

bhuvnesh said...

बहुत बढ़िया जुगाड़ बताई प्रतीक भाई.
आलोक पुराणिकजी के सवाल का जवाब मिले तो मैं भी मल्लिका शेरावत को एक प्रेम-पत्र लिख डालूं........

ALOK PURANIK said...

प्रतीक डीयर
यह बताओ कि मेरे ब्लाग में जो पोस्टिंग टाइम वगैरह आता है, वह शायद अमेरिकन हिसाब का है। कोई जुगाड़मेंट हैं जिससे कि यह इंडियन हिसाब का दिखे, तुम्हारे यहां जो कमेंट पोस्ट हैं, वहां इंडियन टाइम दिखता है।
हमें भी कोई जुगाड़मेंट बताओ
या तो इसी ठीये पर बता दो या मेरा
ईमेल है-
puranika@gmail.com
एडवांस में धन्यवाद
आलोक पुराणिक

RC Mishra said...

ताजा समाचार: देर-सवेर, चिट्ठी और तस्वीरें वो भी बिना विज्ञापन सामग्री के पहुँच जाती हैं। प्रमेन्द्र जी आपके पास भी पहुँचेंगी।

Post a Comment

Related Posts with Thumbnails