Thursday, August 16, 2007

सेक्स के २३७ कारण

गहन शोध के बाद शोधकर्ताओं ने २३७ ऐसे कारण चिह्नित किए हैं, जो लोगों को सेक्स के लिए प्रेरित करते हैं। शोध के मुताबिक़, यह देखा गया है कि युवा अमूमन एक से कारणों के चलते एक-दूसरे के क़रीब आते हैं। कॉलेज जाने वाले ज़्यादातर युवाओं का कहना था कि दूसरों की तरफ़ आकर्षित होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि वे “शारीरिक सुख” का अनुभव करना चाहते हैं और यह “अच्छा महसूस होता है”।

प्रेम की अभिव्यक्ति और लगाव ज़ाहिर करना, पुरुषों और स्त्रियों दोनों के लिए शुरुआती १० कारणों में शुमार करता है। लेकिन इनको पीछे ढकेलने वाला नं. १ कारण है – “मैं उसकी तरफ़ आकर्षित हूँ”। २३७ कारणों में से सबसे अजीब है “बदला लेने के लिए सेक्स”।

टैक्सस विश्वविद्यालय ने इस शोध को करने के लिए पाँच साल लगाए और खुद अपने पैसे भी ख़र्च किए। डॉ. इरविन गोल्डस्टेन के अनुसार, “‘मेन आर फ़्रॉम मार्स, वीमन आर फ़्रॉम वीनस’ वाला सिद्धांत इस शोध में ग़लत साबित हो गया है, क्योंकि सेक्स के लिए प्रेरित करने वाले कारण स्त्री-पुरुषों में समान पाए गए हैं।” इस शोध पर विस्तार से ख़बर यहाँ पढ़ी जा सकती है।

पता नहीं इस शोध के परिणाम भारत के परिप्रेक्ष्य में कितने सार्थक हैं, क्योंकि यह शोध अमेरिका में किया गया है। सेक्स को लेकर अमेरिकी मानसिकता भारत से कितनी अलग है, यह तो तभी पता चल सकता है जब भारत में भी इस तरह का कोई शोध व्यापक पैमाने पर किया जाए।

11 comments:

संजय तिवारी said...

"It's refuted a lot of gender stereotypes ... that men only want sex for the physical pleasure and women want love,"

यह आपके लिंक वाले पन्ने से उठाया है. सही बात कह रहा है यह सर्वे.

vishesh said...

भारत में शोध आपसे ही शुरू कर दें तो कैसा.

Pratik said...

@ विशेष भाई
बहुत अच्छा रहे। पर टेक्सस विश्वविद्यालय की तरह पैसा आप अपना ही लगाएँ, हमसे मत मांगिएगा। :)

Basant Arya said...

आपसे उम्मीद थी कि 238 वाँ कारण आप बताते

mahashakti said...

आपमें है जोश और आप ला सकते है क्रन्ति :)

कहॉं से खोज लेगे है ऐसे टापिक ?

Nishikant Tiwari said...

good yaar,very interesting.

Tara Chandra Gupta said...

baht hi accha madda uthaya hi.
aajkal TV chanall vale bhi is par jor de rahe hi.
badhai;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;

Anonymous said...

Olá tudo bem?
So do Brsil não sei nem como vim para por aqui mas resolvi deixar um OI!!!

fabiozundler@hotmail.com

Anonymous said...

it is a sex porn blog, full of all shit n scrap! jesus save him

Rama said...

"it is a sex porn blog..."
निंदक बनना भी अच्छी बात है लेकिन जिसमें यह साहस न हो कि वह स्वयं को सामने रख सके उसकी बातों में कितनी सच्चाई होगी.

amit said...

KABHI-KABHI LOG JAB KISI SE JAYADA PYAR KARTE HAI TO VE USE APNE SE KHONA NAHI CHAHTE HAI AUR USI DAURAIN VO SAB KUCH HO JATA HAI JO HONA NAHI CHAHIYE

Post a Comment

Related Posts with Thumbnails