आज सुबह नेशनल जियोग्राफ़िक चैनल पर एक कार्यक्रम आ रहा था – नेकिड साइंस। इसमें मानवीय प्रेम का वैज्ञानिक तौर पर विश्लेषण किया गया था। विश्लेषण से पता चला कि प्रेम कोई हाईफ़ाई फ़ण्डा नहीं है, बल्कि महज़ दिमाग़ में होने वाला केमिकल लोचा है। यानी कि परीक्षणों से पता चला कि जब कोई इंसान प्रेम में होता है, तो उसके दिमाग़ के एक ख़ास हिस्से में कुछ रासायनिक क्रियाएँ होती हैं। ये रासायनिक क्रिया काफ़ी कुछ वैसी ही होती है, जैसी कोकीन खाने से मस्तिष्क में क्रिया होती हैं और दोनों के लक्षण समान होते हैं। लो कल्लो बात! विज्ञान ने तो दो मिनट में प्रेम की ऐसी-तैसी कर दी। कवियों के हज़ारों साल के किए-धरे पर पानी फेर दिया।लेकिन बस इतना ही होता तो ठीक था। दोपहर में निठल्ली सर्फ़िंग के दौरान एक वेबसाइट देखी। जिनकी यह वेबसाइट है, उन महाशय का कहना है कि समाधि-वमाधि कोई परादैवीय घटना नहीं है। ध्यान करने से दिमाग़ में रासायनिक परिवर्तन होने लगते हैं। जिन लोगों की खोपड़ी में ये रासायनिक परिवर्तन ज़्यादा हो जाते हैं, वे ऐनलाइटेण्ड कहलाते हैं। उन्हें कुछ अजीब तरह की अनुभूति होने लगती है। वैसी अनुभूति टेम्परेरी तौर पर एलएसडी नामक ड्रग लेकर भी पायी जा सकती है। साथ ही उन महाशय का यह भी कहना है कि हिन्दुस्तानी खोपड़ी की संरचना इस कैमिकल लोचे के लिए ज़्यादा अनुकूल है। इसीलिए हिन्दुस्तानी ख़ासे आराम से एनलाइटेंड हो जाते हैं। वहीं पश्चिमी लोग ज़िन्दगी भर भले ध्यान करते रहें, उनकी खोपड़ी की डिज़ाइन उनका साथ नहीं देती है।
अब क्या कहें? रसायन विज्ञान की जय हो। स्कूल में फ़िज़िकल कैमिस्ट्री तो ठीक लगती थी, लेकिन ऑर्गेनिक-इनॉर्गेनिक झिलाय नहीं झिलती थीं। पर हमें तब क्या मालूम था कि ये प्यार-व्यार, समाधि-वमाधि रसायन विज्ञान की एक कला के बराबर भी नहीं है। वरना तभी मन लगाकर पढ़ाई करते और परखनली से अपने सिर में कुछ अच्छे-अच्छे रसायन उढ़ेल लेते।
टैग : love samadhi superconsciousness chemistry science hindi हिन्दी
7 comments:
सही कहा बॉस
हमें भी पता होता तो
कैमेस्टी में ही थोडा दिमाग लगा लेते
वैसे बढिया लिखा
यह कुछ वैसा है - अन्धे हाथी हो टटोल रहें हों और हर आदमी अलग अलग आकलन प्रस्तुत कर रहा हो!
good post
मै सहमत हूँ !!!!!!!
आप को क्या लगा था? प्यार कोई दैवीय क्रिया है? सब कुछ रसायनों का ही तो खेल है. कुछ मालूम है, कुछ पर खोज जारी है.
सही है। लेकिन अटेंडेंस गरीब है तुम्हारी। महीने में एक पोस्ट। कैसे चलेगा?
This blog is quite nice and informative,we have the pleasure to post a comment on this usefull blog created by the webmaster,Now In this year
i.e 2008 Shradh begins from 16th Sept’08 with Pitru Paksha Shraddh,Shradh is the annual rituals dedicated to dead parents, relatives and ancestors
that are performed in the Krishna Paksha
of the Ashwin month in Hindi calendar, Shradh should be performed with a pious mind, Both male and female relatives of the dead can perform the rituals.
Have query ?
Related to Astrology,health,business,family
Call us at
+91-9899058512
YourAstrologyGuru
Post a Comment