Home |
Astrology |
Hindi Movies |
Timepass |
Hindi/ हिन्दी |
Horoscope |
2012 Horoscope |
2012 Astrology
Thursday, April 26, 2007
आ गया रंग-बिरंगा HindiBlogs.com
दोस्तों, हिन्दीब्लॉग्स.कॉम एक बार फिर हाज़िर है नए रूप-रंग के साथ। आख़िरकार इसने पुराने नीले रंग से पीछा छुड़ाने में क़ामयाबी पा ली है। हमारे पास इसके रूप और पठनीयता को लेकर क़ई सुझाव थे जिनमें से कुछ को मूर्त रूप देने का प्रयास किया गया है, जैसे कि इसके ख़ाके को तीन कॉलम की जगह दो कॉलम का कर दिया गया है, ताकि ब्लॉग पोस्ट्स के लिए ज़्यादा जगह मिल सके। मुख्यत: ये मनीष भाई के क़ीमती सुझावों का क्रियान्वयन है। फिर देर किस बात की, आप भी देखिए और सुझाव दीजिए - HindiBlogs.com.
Monday, April 16, 2007
HindiBlogs.com - एक और सप्ताहान्त
एक और सप्ताहान्त के साथ हिन्दीब्लॉग्स डॉट कॉम में कुछ अन्य सुधार किये हैं। सबसे मुख्य परिवर्तन है होमपेज पर 60 प्रविष्टियां। इसके अलावा भी छोटे छोटे कई परिवर्तन किए हैं। कृपया देखें और अपने सुझाव दें।
Labels:
hindi,
hindiblogs,
हिन्दी
Friday, April 13, 2007
Free Download Malgudi Days TV Serial Episodes
मुफ़्त डाउनलोड करें मशहूर टीवी धारावाहिक मालगुडी डेज़ की कड़ियाँ
मालगुडी के स्वामी और उसके नटखट दोस्तों की शरारतें आपको याद होंगी। अब आप अपनी यादों को फिर ताज़ा कर सकते हैं मालगुडी डेज़ को ऑनलाइन देखकर। यह रहीं कड़ियाँ -
Hyperlinks have been removed due to copyright violation.

doordarshan,
hindi,
malgudi days,
serials,
shows,
TV,
हिन्दी
Wednesday, April 11, 2007
उठो लाल अब आँखें खोलो
उठो लाल अब आँखें खोलो
पानी लायी हूँ, मुँह धोलो
बीती रात कमल-दल फूले
उनके ऊपर भँवरे झूले
चिड़िया चहक उठीं पेड़ों पर
बहने लगी हवा अति सुन्दर
भोर हुई सूरज उग आया
नभ में हुई सुनहरी काया
आसमान में छायी लाली
हवा बही सुख देने वाली
नन्हीं-नन्हीं किरणें आयीं
फूल हँसे कलियाँ मुसकायीं
इतना सुन्दर समय ना खोओ
मेरे प्यारे अब मत सोओ
पानी लायी हूँ, मुँह धोलो
बीती रात कमल-दल फूले
उनके ऊपर भँवरे झूले
चिड़िया चहक उठीं पेड़ों पर
बहने लगी हवा अति सुन्दर
भोर हुई सूरज उग आया
नभ में हुई सुनहरी काया
आसमान में छायी लाली
हवा बही सुख देने वाली
नन्हीं-नन्हीं किरणें आयीं
फूल हँसे कलियाँ मुसकायीं
इतना सुन्दर समय ना खोओ
मेरे प्यारे अब मत सोओ
Saturday, April 07, 2007
शास्त्री, चैपल और रैना का टोटका
आज सुबह-सुबह मैंने अख़बार खोला (अर्र... ग़लत मत समझा करो, आज ही नहीं रोज़ ही खोलता हूँ यार और पढ़ता भी हूँ) तो पाया कि बांग्लादेश दौरे के लिए रवि शास्त्री को भारतीय क्रिकेट टीम का कोच और प्रबन्धक बना दिया गया है। "रवि शास्त्री" - यह नाम सुनते ही क्या याद आता है? याद आता है एक महा खुटर-खुटर बल्लेबाज़ जो शायद ही कभी रन बनाता हो। जिसके क्रीज़ पर आते ही जनता हूटिंग शुरु कर देती हो, हल्ला मचाने लगती हो। जिसे देखते ही लोग अपना टीवी बन्द कर देते हों। और जो फिर भी 'ऑलराउण्डर' कहलाता हो।यह ख़बर सुनकर मुझे बड़ा धक्का लगा। इतना धक्का लगा कि हाथ से चाय का प्याला गिरते-गिरते बचा। बीसीसीआई वालों की बुद्धि पर बहुत ग़ुस्सा आया। लगा कि इससे बढ़िया तो अपना चैपल ही था, कम-से-कम उंगली तो करता रहता था। लेकिन ये जनाब तो उस लायक़ भी नहीं हैं। ख़ैर, फिर लगा कि हो सकता है मैं रवि शास्त्री को कुछ ज़्यादा ही अण्डर एस्टीमेट कर रहा हूँ।
उधर चैपल है कि कोच की क़ुर्सी जाने के बाद भी बयानबाज़ी की आदत है कि जाने का नाम ही नहीं ले रही है। चैपल ने फिर एक बार टीम के कई खिलाड़ियों पर (अगर उन्हें 'खिलाड़ी' कहा जा सहे तो...) कटाक्ष किए हैं और अपने चहेते सुरेश रैना की तारीफ़ की है। मैं कई लोगों से मिलना चाहता हूँ, जैसे - कैमरून डिआज़, ऐश्वर्या राय, सानिया मिर्ज़ा वगैरह वगैरह। इसी सूची में चैपल के 'रैना' का नाम भी है। शक़्ल से आप लोग वैसे ही समझदार लगते हैं, इसलिए बाक़ियों से क्यों मिलना चाहता हूँ यह तो नहीं बताऊँगा। हाँ, रैना से मिलने की ख़ास वजह है। रैना से मिलकर ये जानना चाहता हूँ कि चैपल के वशीकरण के लिए उसने कौन-से तांत्रिक टोटके का इस्तेमाल किया है। एक बार ऐसा तंत्र-मंत्र हाथ लग जाए ताकि अपनी लिस्ट के बाक़ी लोगों पर मैं भी उसे आज़मा कर देख सकूँ। :-)
Tuesday, April 03, 2007
6 Tips to Optimum Fitness & Health
To read this article in English, please click here.
पिएँ खूब सारा पानी: हर रोज़ कम-से-कम आठ ग्लास पानी पिएँ। पानी आपको जोड़ों की परेशानियों से दूर रखता है, आपके शरीर की अन्दरूनी गन्दगी को साफ़ करता है और साथ ही आपकी त्वचा में ग़ज़ब की चमक लाता है। तो स्किनकेयर उत्पादों को उठाकर फैंक दीजिए और इस बेहतरीन फ़ॉर्मूले को इस्तेमाल करके देखिए।
दिन की शुरुआत करें नाश्ते से: रात भर की नींद के बाद एक बढ़िया नाश्ता आपके "खाली हो चुके टैंक" को ऊर्जा से भर देता है। इसलिए रोज़ाना सुबह-सुबह नाश्ता करें और दिन भर ऊर्जा से लबरेज़ रहें। हाँ, इतना ज़रूर याद रखें कि आपका नाश्ता प्रोटीन युक्त हो और उसमें वसा कम हो।
करें योग भगाएँ रोग: मैं हर दिन योग करता हूँ और मेरे ख़्याल से सभी को नियमित तौर पर योग करना चाहिए। योग में सभी तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं को ठीक करने की ताक़त है। आसन शरीर को लचीला बनाते हैं और रोगों को दूर करते हैं। वैज्ञानिक शोध के मुताबिक़ योग के ज़रिए वज़न भी कम किया जा सकता है! लेकिन याद रखें, योग का मतलब सिर्फ़ तरह-तरह के आसन करना ही नहीं है। योग से पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्राणायाम और ध्यान करना भी ज़रूरी है।
न खाएँ ठूँस-ठूँस कर: अरे, कहीं आप भी तो उन लोगों में शुमार नहीं हैं जो अपने पेट को 'जंक फ़ूड' से ठूँस-ठूँस कर भर लेते हैं। अगर ऐसा है तो फ़ौरन इस आदत को छोड़ दीजिए। यह ख़राब आदत आपके ऊर्जा-स्तर को कम कर देती है। साथ ही आपकी तोंद आपकी ख़ूबसूरती में दाग़ लगा देती है। तली हुई मसालेदार चीज़ें खाने की बजाय फल, सब्ज़ियाँ और अनाज खाएँ। ये चीज़ें आपको ऊर्जा के लिए कार्बोहाइड्रेट देंगी और साथ ही वाइटामिन, खनिज और रुक्षांश (फ़ाइबर) जैसे दूसरे अहम पोषक-तत्व भी।
व्यायाम का करिश्मा: यक़ीन मानिए, कसरत करना वाक़ई मज़ेदार है। कसरत करने से आप ज़्यादा ख़ूबसूरत और मोहक लगेंगे। आपको दूसरे लड़के/लड़कियाँ सेक्सी कह कर पुकारेंगे। क्या व्यायाम शुरु करने के लिए इतना सब काफ़ी नहीं है? 'वॉर्म अप' से वर्जिश की शुरुआत करें ताकि आपकी मांसपेशियाँ भली-भाँति 'स्ट्रेच' हो जाएँ। फिर लगभग दस मिनट तक जॉगिंग वगैरह कोई ऐरोबिक क्रिया करें। इसके बाद कम-से-कम आधे घण्टे तक कसरत करें। फिर गहरी साँसे भरें और थोड़ी स्ट्रेचिंग करते हुए कसरत ख़त्म करें।
सबसे ख़ास टिप: मेरा ब्लॉग पढ़ते रहें और टिप्पणी करना क़तई न भूलें। ऐसा करने से आप ज़्यादा सेहतमंद और फ़िट महसूस करेंगे। क्या सोच रहे हैं? इस ब्लॉग को बुकमार्क कीजिए और टिप्पणी दीजिए।

Monday, April 02, 2007
All Muslims are Militants?
क्या सारे मुसलमान उग्रवादी हैं? अगर आप अंग्रेज़ी के प्रतिष्ठित दैनिक "हिन्दुस्तान टाइम्स" के पहले पन्ने पर किसी समुदाय विशेष के बारे में इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी पढ़ें, तो क्या कहेंगे? आज एचटी के इंदौर संस्करण में पीटीआई द्वारा जारी एक तस्वीर पर यह कैप्शन पढ़ने को मिला - "Kashmiri militants raise their hands in prayer as the head priest (unseen) of the Hazratbal shrine in Srinagar displays the relics of the Prophet Mohammad on Sunday."
जबकि बाक़ी अख़बारों में इस तस्वीर के साथ उल्लेख किया गया है कि श्रीनगर की आम जनता नमाज़ अता कर रही है। देखिए एचटी का यह कारनामा (तस्वीर को बड़े आकार में देखने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें) -
जबकि बाक़ी अख़बारों में इस तस्वीर के साथ उल्लेख किया गया है कि श्रीनगर की आम जनता नमाज़ अता कर रही है। देखिए एचटी का यह कारनामा (तस्वीर को बड़े आकार में देखने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें) -
Labels:
Hindustan Times,
news,
newspapers
Subscribe to:
Posts (Atom)