Saturday, August 16, 2008

भारतीय ब्लॉग्स और ब्लॉगर्स का फ़ोरम

भारत में भाषाओं और क्षेत्र के आधार पर ब्लॉगर्स और ब्लॉग्स के समूह हैं। मसलन, आप खोजने जाएँ तो आपको हिन्दी ब्लॉगर्स समूह और मराठी ब्लॉगर्स समूह वगैरह मिल जाएंगे। लेकिन ऐसी कोई जगह नहीं है जहाँ क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठकर सभी हिन्दुस्तानी ब्लॉगर्स एक मंच पर आ सकें और वैचारिक आदान-प्रदान कर सकें। इस तरह के किसी समूह का न होना मुझे काफ़ी अजीब लगता है।

इस शून्य को देखने के बाद, मैंने भारतीय ब्लॉगर्स के लिए एक मंच बनाया है जहाँ वे अपने नज़रिए को साझा कर सकते हैं, विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। अगर आप हिन्दुस्तानी ब्लॉगर हैं, तो इस समूह की सदस्यता के लिए आप सादर आमंत्रित हैं।

नीचे आप अपना ई-मेल पता भरकर इस समूह में सहभागिता कर सकते हैं –
Subscribe to indiblogs

आप भारतीय ब्लॉगर्स समूह का मुख्यपृष्ठ यहाँ देख सकते हैं।

1 comments:

Kheteshwar Borawat, B.tech, SASTRA UNIVERSITY said...



हिन्दी इन्टरनेट

हिन्दी भाषा में उपलब्ध सूचनाओं व सेवाओं की जानकारी :
तेजी से लोकप्रिय होती हुई सेवा !
एक बार अवश्य चेक करें |

Post a Comment

Related Posts with Thumbnails